पटना (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन को देखते हुए सभी व्यापार, कल-कारखाने बंद पड़े है और दैनिक मजदूरों की काम भी छीन गया है। जिस कारण से लोग जीवनयापन की पूर्ति जैसे तैसे कर रहे है। वही इस लॉक डाउन में बिहारवासियों ने राज्य सरकार से स्कूल से बच्चों की फीस और बिजली बिल भरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा लगातार राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल माफ करने के मांग उठ रही है।






https://youtu.be/G7z9pm3Mc7M




वही इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शरीफ अहमद रंगरेज ने आज एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि वे विधुत विभाग को आदेश जारी करे की विधुत उपभोक्ताओं का तीन महीने का बिजली बिल की राशि न ली जाए। इस आपदा की परिस्थिति में अगर विधुत विभाग उपभोक्ताओं से तीन महीने का बिल नही लेती हैं तो काफी सराहनीय कार्य होगा।





बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शरीफ अहमद रंगरेज




साथ ही श्री रंगरेज ने कहा कि इस लॉक डाउन में सभी का व्यापार, कल कारखाने, प्रतिष्ठान आदि बन्द पड़े है। ऐसे माध्यम व निम्न वर्ग के जो भी लोग है उनके पास अभी खाने के लिए पैसा नही है तो वो बिजली बिल का भुगतान कैसे करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री ही विधुत विभाग को बिजली बिल माफ करने का आदेश पारित करते है तो इस आपदा की घड़ी में ऐसे में लोगो को थोड़ा राहत मिल सकता है।






https://youtu.be/D_q_lpVnpgU

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours