पटना (न्यूज सिटी)। आज बिहार प्रदेश युवा जदयू के सचिव नीरज पटेल के द्वारा श्रमिको और गरीबो के बीच राशन आटा, चावल, दाल, आलू, तेल, नमक आदि का वितरण किया गया। मौके पर श्री नीरज ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है तो हम सभी का दायित्व है कि लोगो और जरूरतमंदों के बीच छोटे-छोटे सहयोग से बहुतों को राहत मिलेगा। वही पटना महानगर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राहुल खण्डेलवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा पटना शहर के विभिन्न इलाकों में राहत सामग्री का वितरण जारी है।

राहुल खण्डेलवाल ने कहा कि जब हर एक व्यक्ति जागरूक हो जाये और सरकारी निर्देशो का पालन करे तो हम कोरोना को हराने में सफल होंगे। राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रशासन का उचित सहयोग लिया जा रहा है। जिससे भीड़ एकत्रित न हो और राहत वितरण में उचित दूरी व्यवस्था बनी रहे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours