पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व मे हलचल मचा हुआ है तो वही दूसरी ओर भारतवर्ष में इसके नियंत्रण को केंद्र व राज्य सरकार हरसंभव प्रयास में जुटी है। जबकि इस कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों से अपील किये थे कि आप सभी लोग 05 अप्रैल यानी कि आज रात 09 बजे घर की सभी लाइट बुझाकर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल फ़्लैश जलाकर एकजुटता दिखाए।
वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री के इस अपील को समस्त देशवासियों ने स्वागत कर अमल करने का फैसला लिया है। वही प्रधानमंत्री के दिये सुझाव को लेकर आज पटना सिटी के दमराही घाट पर सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार ने बालू की रेत पर सैंड आर्ट का संजीव चित्रण कर लोगों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील किया है। सैंड आर्ट से जरिये आर्टिस्ट रूपेश ने प्रधानमंत्री के संदेश एकता और अखंडता को दर्शाया हैं। साथ ही सैंड आर्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री इस वैश्विक महामारी से समस्त देशवासियों से एकजुट होकर कोरोना वायरस से लड़ने की अपील करते दिख रहे हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours