पटना (न्यूज सिटी)। मांगे नही पूरी होने पर एक बार फिर से पटना नगर निगम के कर्मचारी आंदोलन करने के मूड में दिख रहे है। वही नाराज कर्मचारियों ने बताया कि सरकार व निगम अधिकारियों से समझौता के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हम लोगो की मांग पूरी नही हुई है। इसलिए हमलोग संघ के नेतृत्व 27 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। इस संबंध में संघ ने घोषणा कर दिया है।





आपको बता दे कि निगम की ओर से दैनिक कर्मचारियों को हटाने के आदेश को लेकर नगर निगम के सभी दैनिक कर्मचारी 03 से 08 फरवरी को हड़ताल पर चले गए थे। जिस कारण से राजधानी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गया था। जहां तहां कूड़े का अंबार लग गया था, लोगों को कुड़े की सडांध से जीना दूभर हो गया था। जिसके बाद नगर विकास विभाग के सचिव, मेयर सीता साहू सहित अन्य आला अधिकारियों की संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत हुई थी। जिसमे आठ बिंदुओं पर सहमति बनाते हुए हड़ताल को समाप्त किया गया था। साथ ही सात दिनों में कमिटी गठित करने का अल्टीमेटम निगम प्रशासन की ओर से दिया गया है, जो कि पूरी नही हो सकी। इसी कोताही को देखते हुए नाराज कर्मियों ने एक बार फिर आंदोलन कर विधानसभा का घेराव करेंगे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours