पटना सिटी (न्यूज सिटी)। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि तालीमी मरकज व टोला सेवक शिक्षक को प्राथमिक शिक्षक की तरह विद्यालय में समायोजित करें। साथ ही कहा कि सूबे भर में तालीमी शिक्षक की संख्या 28 हज़ार है और इनका वेतन भी न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। जिस कारण से तालीमी मरकज शिक्षको की स्थिति बद से बदतर है और उन्हें कम वेतन में घर परिवार चलाना भी दूभर हो गया है। ऐसे में सरकार इन तालीमी मरकज व टोला सेवक शिक्षकों के साथ सौतेला रवैया अपना रहा है।





प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज




साथ ही श्री रंगरेज ने कहा कि नीतीश कुमार के कथनी और करनी में अंतर उक्त शिक्षकों के हालात से पता लगाया जा सकता है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours