Home
Featured
Patna
Political
बांकीपुर में जदयू का बूथ सम्मेलन सम्पन्न, महानगर की 50 फीसदी सीटों पर दावा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
MagPress Blogger Templatehttp://2.bp.blogspot.com/-FpPlVvP8-Lk/XvgpR-tYWFI/AAAAAAAAHPw/k-4iCwc2iwcvn3fU13J531EJLVvqMzQBwCK4BGAYYCw/s1600/nc.gif
साथ ही कहा कि गंगा नदी पर बन रहा मेरिन ड्राइव माननीय मुख्यमंत्री जी की देन है। पार्कों का विकास किया गया है। मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण किया गया है। हर घर को पाइपलाइन से जोड़ने की कवायद चल रही है। मीठापुर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया गया है। चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, निफ्ट, चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इग्नू सेंटर यहां स्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा मीठापुर रेल ओवरब्रिज, अंडग्राउंड केबलिंग, ज्ञान भवन, सभ्यता द्वार, बिहार म्यूजियम जैसे निर्माण कराए गए हैं। यह सब माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की देन है। बूथ अध्यक्ष व सचिवों के नेतृत्व में बनने वाली कमेटी को लोगों के बीच माननीय मुख्यमंत्री के इन कार्यों को पहुंचाना है।
प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में हमें प्रत्येक वोटर तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चलना है। विधानसभा क्षेत्र में 3,77,910 वोटर हैं। इसमें पुरुष 2,02,029 और महिला वोटरों की संख्या 1,75,881 है। पुरुष व महिला वोटरों के बीच का अंतर महज 26,148 का है। जाहिर है कि विधानसभा क्षेत्र में मातृशक्ति निर्णायक भूमिका में हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आधी आबादी को सक्रिय रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर 15 दिन पर बूथ कमेटी की बैठक करनी है। इसमें समीक्षा हो। इससे हम लोगों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे। वही बूथ अध्यक्ष व सचिवों के उत्साह को देखते हुए कहा कि आपलोग जिस प्रकार से काम कर रहे हैं, पटना महानगर की 50 फीसदी सीटों पर जनता दल यूनाइटेड का दावा बनता है। राजनीतिक दावेदारी कोई गुनाह नहीं है। शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय करेगा, हर कार्यकर्ता उसका स्वागत करेंगे। पटना महानगर में जदयू मजबूत है। हमारी मजबूती 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को लेकर बनने वाले राज्यस्तरीय मानव श्रृंखला में दिखेगी। हमारा हर कार्यकर्ता इस कार्य को सफल बनाने में जुटा हुआ है। आम लोगों का भी पूरा सहयोग है। इस कार्यक्रम को हमें पूरी तरह से सफल बनाना है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने भी संबोधित किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours