पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों को बोलबाला कायम है तो दूसरी ओर पटना पुलिस भी उन से कम नहीं है। उन्होंने अपराध पर लगाम लगाने के लिए अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है, जिसके तहत जिला भर से कुल 89 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

[embed]https://youtu.be/CBmZLD9iGqA[/embed]
अभियान के तहत गोली मारकर हत्या करने के आरोप में फरार आरोपी अरविंद महतो को खगौल थाना कांड संख्या 301/18 के तहत पुलिस ने लखन बीघा थाना दानापुर से गिरफ्तार किया है। हत्या कांड में फरार चल रहे अभियुक्त रविंद्र राम उर्फ रविंद्र प्रसाद उर्फ़ मेहीलाल को मसौढ़ी थाना कांड संख्या 753/19 के तहत पुलिस ने रामाचक मुहल्ले से गिरफ्तार किया है।लूटपाट की घटना के संबंधित पूर्व में दर्ज खाजेकलां थाना कांड संख्या 289/16 में वांछित अपराधी सौरभ सागर, पिता सुरेंद्र प्रसाद मोहल्ला सादिकपुर, मीना बाजार, थाना आलमगंज से गिरफ्तार किया है। वही पीरबहोर थाना कांड संख्या 306/13 में लूटकांड की घटना में वांछित व फरार अपराधी रवि डोम, पिता कलोदर डोम, गायघाट, काली स्थान, गिट्टी गोदाम थाना आलमगंज से गिरफ्तार किया है।

[embed]https://youtu.be/plrBTSFxGn8[/embed]
दहेज हत्या से संबंधित राजीव नगर थाना कांड संख्या 57/16 में फरार अभियुक्त रमेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वहीं रंगदारी को लेकर फायरिंग की घटना से संबंधित पंडारक थाना कांड संख्या 4/20 मामले में ललित अभियुक्त कारो सिंह पंडारक थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिंता की घटना से संबंधित दीघा थाना कांड संख्या 655/19 मामले में संयुक्त और अप्राथमिकी अभियुक्त विशाल कुमार को दीघा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही इस तरह से पटना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिला भर से कुल 89 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा है।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours