पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। आज पार्षद संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राशनकार्डधारियों ने पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। वही मोर्चा के नेतृत्व वार्ड 60 की पार्षद शोभा देवी, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, समाजसेवी मो• जावेद, पूर्व पार्षद महमूद कुरैशी, देवरत्न प्रसाद और अजीत सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। वही मौके पर पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा कि खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सरकार की गलत नीतियों के कारण राशन कार्डधारियों को बेवजह परेशान कर रही है। जिसका खामियाजा गरीब लोगों को उठाना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि गरीब लोगो को राशन लेने के वक्त बॉयोमेट्रिक सिस्टम से फिंगरप्रिंट देना पड़ रहा हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के वजह से राशन ससमय मुहैया नही हो पा रहा हैं।इसी को देखते हुए पार्षद संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर आज अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न मांगों के तहत मोर्चा ने आज अंत्योदय योजना (पीला कूपन) के तहत राशन आपूर्ति चालू करने हेतु पीडीएस दुकानदारों को निर्देश करने हेतु , उपभोक्ता का पॉश मशीन पर फिंगरप्रिंट नहीं आने पर भी यूनिट के अनुसार राशन की आपूर्ति करने का पी•डी•एस दुकानदारों का आदेश देने और राशन कार्ड पर अंकित यूनिट के अनुसार राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करने आदि की मांग की है। वही मौके पर रामचंद्र प्रसाद पंकज, बलिराम विश्वकर्मा, शरीफ अहमद रंगरेज, बबलू जायसवाल, शंभू शरण प्रसाद, भुल्लू सिंह, एजाजुद्दीन, रामजी साहनी, नंहक राय, मोहम्मद महताब आदि लोगों ने प्रदर्शनकारियों के समक्ष संबोधित किया।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours