नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड में एक चार वर्षीय बच्ची को साँप काटने का एक अजीबोगरीब चर्चा काफी तेज से हो रही है। दरअसल मामला यह है कि दो माह पूर्व नौबतपुर थाना क्षेत्र के कराई निवासी दीपक कुमार के 4 वर्षीय पुत्री राजकुमारी की सांप काटने से मौत हो गई थी। जिसके बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, दीपक कुमार ने अपनी बच्ची को केले के थम पर गंगा नदी में प्रवाह कर दिया था।





बच्ची की जिंदा होने की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में हो रहा है वायरल




हालांकि दो माह बाद अब व्हाट्सएप ग्रुप में उनकी बच्ची का जिंदा होने की खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वही वायरल खबर में बताया गया है कि बच्ची केले के थम पर बांधी थी, जो बच्ची सैदपुर में जिला मिली है। साथ ही किसी व्यक्ति का नंबर और नाम भी दिया गया है। वही जिंदा होने की खबर के बाद बच्ची के परिजनों और आसपास गांव में खबर आग की तरह पूरी तरह फैल गई। जिसके बाद बच्ची के पिता दीपक कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए अपनी बच्ची की बरामदगी के लिए न्याय की गुहार लगाया है। वही दीपक कुमार बताते हैं कि 27 जून को उनकी बच्ची की मौत सांप काटने से होगई थी। जिसके बाद उन्होंने पटना में गंगा नदी में केले के दम पर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बच्ची को गंगा नदी में प्रभावित कर दिया था। वहीं उन्होंने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि समस्तीपुर के शहद पूरापुषा़ के पास उनकी बच्ची जिंदा पाई गई है। जिसकी खबर व्हाट्सएप ग्रुप में काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जो नंबर दी गई थी, उस पर संपर्क करने पर नंबर बंद बता रहा है। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से मदद मांगते हुए कहा कि जो भी नंबर दी गई है, उस पर कार्रवाई करते हुए उनकी बच्ची के बारे में पता करें और क्या सच है यह सबके सामने लाए। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेते हुए आगे कार्रवाई करने की बात कही है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours