नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। दो दिन पूर्व शहर रामपुर में रितेश नामक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।अपराधियों ने घटना को प्रेम प्रसंग को लेकर अंजाम दिया गया है। हालांकि मामले में गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की हैं।
गौरतलब है कि शहर रामपुर गांव में दो दिन पूर्व दिनदहाड़े अपराधियों ने रितेश कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया था और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा सुजीत कुमार सहित अन्य के खिलाफ नौबतपुर थाने में कांड संख्या 430/20 दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने बीते शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर घटना में शामिल सुजीत कुमार, विष्णु कुमार, राहुल पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 01 देशी पिस्टल व 01 कारतूस सहित 4 मोबाइल भी बरामद किया हैं ।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours