नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।पुलिस पकड़े गये दोनों ठगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अब तक दो लाख से ज्यादा की ठगी करने की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार ठगों में रौशन कुमार पिता ध्रुव कुमार ग्राम बेगमपुर जिला नालन्दा एवं सुभाष कुमार पिता राजू पासवान ग्राम शेख मोहमदपुर थाना खुसरूपुर शामिल है।






https://youtu.be/JYbCY71JE5U




रौशन ने बताया कि वह बीए करने के बाद बीएड करना चाहता था। जब पैसों की कमी महसूस हुई तो पैसा जुटाने के लिए फर्जीवाड़ा करने लगा। जब फर्जीवाड़ा में पैसा मिलने लगा तो वह इस धंधे में जुट गया। नौबतपुर इलाके में पिछले चार दिन से वह आकर यह काम कर रहा था। इलाके में लगभग दर्जन भर लोगो से लाखो रुपए का फर्जीवाड़ा कर चुका था। बुधवार को वह लोदीपुर गांव में ठगी करने पहुंचा।जहां उसकी चोरी पकड़ी गई और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।उसके पास से एक टैब भी मिला है। ग्रामीणों से आधार नंबर और एकाउंट लेने के बाद खाता से पैसा ट्रांसफर कर लेते थे। बुधवार को भी दोनों ने मिलकर चार खातों से करीब एक लाख की राशि अंतरण दूसरे खाता में कर लिया। जैसे ही ठगी के शिकार हुये लोगों के मोबाइल पर पैसा ट्रांसफर का मैसेज आया तो लोग हरकत में आये और ठगों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों ठग भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours