पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी के तमाम मोर्चा संगठनों और समाजसेवियो ने सयुक्त बयान जारी कर सरकार एवं निजी चिकित्सको से इस आपदा की घड़ी में अपील कर कहा है कि सरकार की घोषणा बाबजूद पटना सिटी में एकमात्र महिला चिकित्सक डॉ सुरुचि पांडेय ह्रदय विशेषज्ञ पैनकार्डिया हार्ट क्लिनिक चौक पटना सिटी में मरीजों की सेवा में तटस्थ देखी गई।

जिसे पटना सिटी के तमाम समाज सेवियो ने महिला चिकित्सक डॉ सुरुचि पांडेय को बधाई दी है। साथ ही अन्य सभी चिकित्सको से अपील कर अपनी सेवा प्रदान करने की गुजारिश भी की है।
निवेदन करने वालो में जिसमे प्रमुख रूप से पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज कुमार राजन, जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष देव रतन प्रसाद, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र मुन्ना, कुशवाहा नंदन, संजय श्रीवास्तव, पप्पू त्रिवेदी, आनंद भगत, मिथलेश सिंह, प्रमोद सिन्हा, सुजीत कसेरा, अशोक यादव, कौशल किशोर सहाय, डॉ विनोद अवस्थी, रजनीश राय, प्रदीप यादव, सुभाष मेहता, अभय जायसवाल, सतीश सोनी और बाल किसुन राय इत्यादि है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours