पटना (न्यूज सिटी)। सोमवार की अहले सुबह रामपुर नहर रोड, न्यू सेंट्रल हाइ स्कूल के सामने स्कूटी कीचड़ में फिसलने के कारण एक महिला लगभग 12 फीट गहरे नाले मे गिर गई। जिसके तुरंत बाद ही पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार बबलू ने तुरंत बाँस का सहारा देकर एक अन्य नागरिकों की मदद से उसकी जान बचाई। बताया जाता हैं कि पीड़ित महिला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शनिचरा के रहने वाली हैं।









मौके पर बबलू कुमार ने बताया कि नाला उड़ाही के क्रम मे संबंधित वरीय पदाधिकारी नाला को सिर्फ़ गहरा करने का आदेश देते हैं जिसके कारण नाला ध्वस्त हो चुका है। नाले का किनारा ढह कर कही-कही पर रास्ता सिर्फ़ 6 से 7 फीट रह गई। जिसके कारण ये नाला मौत का नाला बन गया है। सफ़ाई के क्रम मे नन्दनगर के पास बीते दिन एक मजदूर भी इस नाले मे गिरकर डूबने लगे।, जिसे भी स्थानीय लोगों ने बचाया।






https://youtu.be/CwgETfRcVHY




ज्ञातव्य है पिछले लगातार दो साल इसी नाले मे दो बच्चे और दो महिला कि मौत इस घेरा विहिन मौत के नाले मे गिर कर काल के आगोश मे समा चुके हैं। पदाधिकारीगण को इस मौत से कोई मतलब नही, सिर्फ़ वो खोदना और तोड़ना जानते हैं और गरीबों के मौत पर नाचना। आखिर कब तक आम आदमी इस नाला में समायेंगे। आम आदमी की मौत का जिम्मेदारी कौन लेगा।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours