पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तलाब स्थित स्लम बस्ती में वर्चस्व की लड़ाई में एक युवक को पत्थर से कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सलम बस्ती में गजनी रॉय नामक युवक अवैध शराब का धंधा करता था। इसी मामले में दूसरा पक्ष ने फोन करके मंगल तालाब के पास बुलाया। जहां पहले से घात लगाए अपराधी ने गजनी को ईट-पत्थर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान हो-हल्ला होने पर गजनी के परिजन घटनास्थल पहुंचे और गजनी को घायल देखकर आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौक थाना की पुलिस और एडिशनल एसपी मनीष कुमार पूरे घटना की जांच कर रहे हैं।

वही एएसपी मनीष कुमार ने बताया की गजनी रॉय पहले भी दो तीन बार जेल जा चुका है और अवैध रूप से शराब का कारोबार करता था। वही आज दो पक्षो के बीच शराब बेचने के मामले में लड़ाई हुआ है, जिस दौरान ईट-पत्थर से कुचल कर गजनी की हत्या कर दी गईं है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours