पटना (न्यूज सिटी)। जदयू नेता व न्याय मंच बिहार के संयोजक मनोज लाल दास मनु ने कहा कि बिहार और नेपाल के सीमावर्ती जिलों में लॉक डाउन के कारण फंसे बिहार और नेपाल के परिवारों को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था हो। बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया आदि कई जिले नेपाल से सटा हुआ है। नेपाल और बिहार के लोंगो के बीच बेटी रोटी का सम्बंध है। दोनों जगहों के लोगो का शादी विवाह, मरनी, मुंडन के साथ-साथ अन्य छोटे बड़े समरोह में आना जाना रहता हैं।









श्री मनु ने कहा कि लॉक डाउन लागू होते ही नेपाल और बिहार के सीमाएं सील है। हजारों लोग एक दूसरे जगहों पर फंसे है। अब जरूरत है बिहार और नेपाल के प्रशासन के बीच आपसी बातचीत कर दोनों जगहों जांच पर फंसे लोगों को अपने अपने जगहों भर भेजने की व्यवस्था करे। वही बिहार के कई लोग नेपाल में फंसे है, उनके दवाई खत्म हो गए है, इधर से दवा जा नही सकता और वो दवा वहां मिल नही रहा है। नेपाल एक अलग राष्ट्र है, अलग राष्ट्र से लोगो को लॉक डाउन में आने-जाने के लिये जो नियम बना है, उसका पालन सम्भव नही है।






https://youtu.be/R-Vl4uXzV28




इस विषय को लेकर श्री मनु ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोनों देश के फंसे नागरिकों उनके घर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours