पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि देश में अलगाववादी ताकतों एवं वामपंथी संगठनों के समर्थकों द्वारा ज़ी न्यूज़ के राष्ट्रवादी पत्रकार सुधीर चौधरी पर केरला में All India youth Federation द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी विचार के पत्रकारों लगातार हमला इन लोगों द्वारा बोला जा रहा है। All India youth Federation जो की वामपंथी समर्थकों का संगठन है। हाल ही में जी न्यूज़ के द्वारा जम्मू कश्मीर के अंदर देश के आजादी के बाद से लगातार अलगाववादी तत्वों के द्वारा कश्मीर के सरकारी जमीनों पर कब्जा करके बड़े-बड़े बिल्डिंग और मकान बनाकर सरकारी जमीनों पर कब्जा धड़ल्ले से किया गया था।






https://youtu.be/LdgiLl0jIHs




इस खबर को ज़ी न्यूज़ द्वारा " शीर्षक : जमीन जेहाद के नाम से " दिखाया गया था। राष्ट्रवादी पत्रकार द्वारा पूरे देश को इस खबर के माध्यम से यह बताया गया था कि किस प्रकार जम्मू कश्मीर में अलगाववादी ताकतो द्वारा ना सिर्फ जम्मू कश्मीर में आतंकवाद फैलाया गया। हिंदुओं के जमीनों पर कब्जा करके जिहादियों द्वारा उन्हें भगाया गया। बल्कि आतंकवाद के आड़ में जम्मू कश्मीर के सरकारी जमीनों पर बड़े पैमाने पर जमीन जेहाद चलाकर कब्जा किया गया।









श्री वर्मा ने कहा कि जब से जम्मू कश्मीर से 370 धारा 35A समाप्त हुआ है। अलगाववादी तत्वों का बुरा हाल है, उनका असलियत देश के सामने खुल गया है। मजबूत इच्छा शक्ति रखने वाले देश में सरकार होने के कारण उन्हें जम्मू से भागने के लिए भी जमीन छोटी पड़ गई है। ज़ी न्यूज़ द्वारा जमीन जिहाद के खबर दिखाने के बाद अलगाववादी तत्वों में बौखलाहट हो गई। उन्हें अब समझ में आने लगा कि कश्मीर में जो नंगा नृत्य धर्म के नाम पर उन लोगों ने जो मचाया है, वो अब धीरे-धीरे देश के सामने आ रहा है। इसी घबराहट में इन अलगाववादी ताकतों द्वारा कुछ राष्ट्रवादी पत्रकारों पर आए दिन जानलेवा हमला करना एवं विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाकर उनके कलम के ताकत को रोकना चाहता है।






https://www.youtube.com/watch?v=8-Tyno0GH5o




जो वर्तमान समय में संभव नहीं है। आज पूरा देश का नौजवान सुधीर चौधरी जैसे राष्ट्रवादी पत्रकार एवं अन्य देश के अंदर जो राष्ट्रवादी विचार के पत्रकार के साथ हैं। आज उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। आज उनके साथ पूरा देश खड़ा है, अब देश में वामपंथियों वाली विचारधारा काम नही आएगी और ना ही अलगाववादी ताकतों का कोई षड्यंत्र रचने का मौका दिया जाएगा। इन पत्रकारों को घबराने की आवश्यकता नहीं है आज पूरा देश इनके समर्थन में एकजुटता के साथ खड़ा है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours