पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर ईदगाह में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया था। वही इसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में बांस बल्ला के सपोर्ट से सील कर दिया है।
जिला प्रशासन द्वारा माखनपुर ईदगाह के क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र में तब्दील कर दिया है। मौके पर पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार ने कहा किकंटेनमेंट क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जबकि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पटना नगर निगम की टीम और अग्निशमन विभाग के सहयोग से पूरे इलाकों को सैनिटाईज़ करने में जुटी है।
बताया जाता है कि रविवार को मिली 56 वर्षीय महिला में कोरोना पॉज़िटिव संक्रमण के साथ साथ गोल ब्लैडर कैंसर से भी पीड़ित बताई जाती हैं। वही महिला में कोरोना मिलने के बाद उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित महिला के परिजनों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए आरएमआरआई भेजा हैं। वही परिजनों को भी 14 दिनों के लिए क्वारन्टीन कर दिया हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours