पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी के कारण लागू देशव्यापी लॉक डाउन में आमलोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। इसी को लेकर आज जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मानस पथ स्थित लीटिल फ्लावर स्कूल परिसर में मोर्चा के अध्यक्ष देवरत्न प्रसाद के नेतृत्व संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवरत्न प्रसाद ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि में बड़े-छोटे उद्योग, कल कारखाने एवं दुकानदार होटल तथा शिक्षण संस्थान सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद पड़े हैं।
जिस कारण से देश मे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर आज जन संघर्ष मोर्चा के शिष्ट मंडल ने पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश और झारखंड सरकार के आधार पर राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा लॉक डाउन की अवधि में विधुत फिक्स चार्ज से बड़े- छोटे उद्योग व कल कारखाने, दुकानदार होटल एवं शिक्षण संस्थान सहित अन्य विधुत उपभोक्ताओं को मुक्त की जाए।
खपत के आधार पर बिजली का बिल एक वर्ष तक बनाया जाए। उद्योग कल-कारखाने सहित अन्य विद्युत उपभोक्ताओं को कृषि के अनुरूप वित्तीय वर्ष तक 25 फीसदी का बिजली बिल में रियायत दी जाए।

इस मौके पर मोर्चा के महासचिव उमेश पंडित, प्रदीप मेहता, गिरिजा शंकर प्रसाद, बलराम चौधरी, मो जावेद, डॉ अनवर इमाम, कुशवाहा नंदन, प्रदीप यादव, नारायण राठी, शकुंतला प्रजापति, मोहम्मद परवेज अहमद, केशरी कुम्हार, राही कुमार बिंद, रजनीश राय, विजय राज, नीरज कसेरा आदि मौके पर उपस्थित थे


Post A Comment:
0 comments so far,add yours