पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने आज मेहंदीगंज के अनुसूचित जाति बहुल इलाके में राहत कार्य चलाया। इस वर्ग के परिवारों को न केवल पका-पकाया भोजन का पैकेट दिया बल्कि कोरोना से सुरक्षा के लिए उन्हें मास्क और सेनेटाइजर दिया गया।






https://youtu.be/W_vpec_ve-M




कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय विधायक और राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के निदेश पर लॉक डाउन प्रथम और द्वितीय के बाद लॉक डाउन तृतीय चरण में भी इससे प्रभावितों के बीच सेवा कार्य जारी रखा है। मंत्री श्री यादव के पुत्रद्वय और महिंद्रा कंपनी के निदेशक नितिन कुमार और आदित्य राज के नेतृत्व में 45 दिनों से गरीबों एवम असहायों के बीच लगातार चल रहे राहत कार्य की कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम आज वार्ड






https://youtu.be/aWq1J6oqEUY




संख्या 61 के अंतर्गत रेलवे लाइन के दक्षिण स्थित मेहंदीगंज पहुंची। उस इलाके की अनुसूचित जाति बहुल बस्ती में 250 फूड पैकेट, इतने ही मास्क और सेनिटाइजर वितरित किये गए। लक्ष्य एक ही है कोई गरीब भूखा न सोये। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मंत्री और पटना के पूर्व उप महापौर रूप नारायण मेहता, सती सत्यवान मंडल भाजपा के अध्यक्ष अखिलेश मेहता महामंत्री उमेश केवट, सुबोध कुमार, मोनी पटेल, दिनेश कुमार , दिनेश मेहता आदि ने सक्रिय भूमिका अदा की।









इस मौके पर श्री नितिन ने कहा कि समाज के कमजोर और असहाय लोगों के बीच सेवा का काम जारी रहेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है " पथ निर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक श्री नंद किशोर यादव के क्षेत्र में कोई गरीब भूखा न सोये के संकल्प को साकार करना है "।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours