आरा (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन के बंदिशों में भी अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा हैं। वे अपने मंसूबों पर मुकाम हासिल करने के लिए तरह तरह के तरकीब निकाल कर अपराध जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहे हैं।
मामला आरा नवादा थाना इलाके के गोढ़ना इलाके की है। जहां भाजपा क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष सह कार्यसमिति सदस्य, भोजपुर और स्थानीय जनप्रतिनिधि अमरेंद्र चौबे को एक अपराधी ने फोने पर खुलेआम मर्डर कर देने की धमकी दी है। घटना के बारे में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता अमरेंद्र चौबे ने बताया कि सहर प्रखंड के किसी मुखिया के बॉडीगार्ड ने हमारे मोबाइल पर फोन कर बत्तमीजी की और अपशब्द भी कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि जान से मारने की भी उसने धमकी दी है।

भाजपा नेता अमरेंद्र चौबे को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वे काफी डरे और सहमे है। उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा के लिए नवादा थाना में आवेदन दी है। उन्होंने आवेदन संग पुलिस को कॉल रिकार्डिंग और कॉल डिटेल्स भी उपलब्ध कराया हैं। हालांकि अमरेंद्र इससे पहले अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। इसलिए हर कोई उनकी जान की सुरक्षा की अपील रहा है। भाजपा नेता की ओर से भोजपुर एसपी और बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को भी आवेदन की प्रतिलिपि सौंपी है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours