पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा संसार में आई महामारी कोरोना को देखते हुए 39 वें दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न इलाकों में 750 पैकेट भोजन का वितरण किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार पटवारी द्वारा की गई थी।









आज का वितरण मुरारका कंपाउंड श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, हाजीगंज, कंगन घाट, गुलजारबाग, राजेंद्र नगर स्टेशन रोड कंकडवाग गांधी मैदान जैसे विभिन्न इलाकों में वितरण की गई।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, सुभाष पोद्दार, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, संजय झुनझुनवाला, प्रदीप केडिया, राजु सुलतानियाँ, अनूप पोद्दार, अमर शर्मा, राजेश चौधरी सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours