सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन में घर लौटने को हर कोई के जेहन में इच्छा बना रखा है। वही इच्छा के आगे मजदूर अपने दृढ़ इच्छाशक्ति से सकुशल वापस हो तो रहे है। लेकिन वापस घर लौट रहे कुछ मजदूरों के साथ हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
बीते दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक साथ मौत की सामत आ गयी थी। जिसके बाद यही सिलसिला अब मध्य प्रदेश में हुआ है, जहां ट्रक पलटने से पांच मजदूरों की मौत हो गयी है।

हैदराबाद से उत्तर प्रदेश जा रही ट्रक मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पाठा गांव के पास बीते शनिवार के देर रात को पलट गई। जिस दौरान ट्रक में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 18 लोग सवार थे। वही इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए है। घायलों में चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours