सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। लॉक डाउन में फंसे प्रवासी मजदूर अपने स्वदेश लौटने को मजबूर है। वही कोई मजदूर अपने घर हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुंच रहे है तो कोई मजदूर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपने गृह राज्य पहुंच रहे हैं। वही बिहार के मजदूर अपने घर तो लौट रहे लेकिन अपने साथ संदेश में कोरोना वायरस भी साथ ले कर आ रहे है।









हालांकि यह बातें हम नहीं कह रहे बल्कि स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा बता रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार, शनिवार को जिन 49 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए,उनमें से 44 ऐसे प्रवासी हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से आए हैं।






https://youtu.be/aWq1J6oqEUY




मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि शनिवार को 49 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमे से 44 ऐसे लोग हैं जो दूसरे राज्यों से वापस अपने घर लौटे हैं। बता दे कि बिहार के 38 जिलों में से 37 जिले में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ गया हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours