पटना (न्यूज सिटी)। पूरा विश्व कोरोनावायरस के चपेट में है, जिसको लेकर केंद्र व राज्य सरकार अपने स्तर से लोगों के जान बचाने में जुटी है। वही दूसरी ओर इस विपदा से निपटने के लिए विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थान आगे आ रही हैं, साथ ही पीड़ितों की सहायता करने के लिए उनके ओर से साहसिक कदम भी उठाए जा रहे है। इस विपदा की घड़ी मे एक शख्स ने भी दूसरे के पीड़ा को अपना पीड़ा समझा और उनके मदद के लिए आगे आए।
ऐसा ही एक शख्श ने दुसरो की पीड़ा को अपना समझा है और वो शख्स कोई और नही बल्कि जाने माने वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्द्धन मिश्र हैं, जिन्होंने कोरोना जैसी विपदा से निपटने के लिए पत्रकार सम्मान राशि की एक किस्त मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान दिया हैं। आपको बता दे कि बिहार सरकार द्वारा पत्रकार सम्मान राशि की योजना हाल ही में शुरू की गई हैं। साथ ही श्री मिश्र रामजी मिश्र मनोहर मीडिया फाउंडेशन के सचिव भी हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours