पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना के खौफ के बीच राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके में आज एक साथ दर्जनों कौवो की मौत से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। संदलपुर के हनुमान मंदिर प्रांगण स्थित पेड़ से एक-एक कर दर्जनों कौवा के जमीन पर गिरकर उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ा।

हालांकि बिना देर किए स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग को अवगत कराया गया। हालांकि कौवो की मौत किस कारण से हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वही एक तरफ लोग कोरोना के कहर से डरे सहमे थे तो वही दूसरी ओर बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। मृत कौवो की मेडिकल जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours