नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के समाजसेवियों के तरफ से कोरोना वैश्विक महामाभवरी बीमारी में डट कर जनता सेवा में निःस्वार्थ लगे कोरोना योद्धा में पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी एवं मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया।

बताते चले कि नौबतपुर के स्थानीय समाजसेवी राकेश कुमार मिश्रा, बिनोद अग्रवाल, ऋषिकेश कुमार के तरफ से नौबतपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में कोरोना फाइटरों के सम्मान में सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मी एवं मीडिया कर्मियों को फूल एवं अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां पूरे देश में लॉक डाउन है। ऐसे में नौबतपुर के नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी दिन-रात शहरों में अपनी जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे है।
वही नगर पंचायत के कर्मी रसायन का छिड़काव कर रहे है, जो कि अपनी जान की परवाह किये बगैर लगे है। वही सफाई कर्मचारियों का हौसला अफजाई करने के लिए वार्ड के स्थानीय लोगो ने फूल देकर सम्मानित किया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours