पटना सिटी ( न्यूज़ सिटी ) कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी उमेश प्रसाद यादव ने स्लम बस्तियों में जाकर लोगों के बीच खाने का सामग्री वितरण किया वितरण के दौड़ाना उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि लोगों को इस लॉक डाउन में घर में रहना चाहिए और बाहर लोगों से सोशल डिस्टेंस बना कर रहे ।
साथ में हर लोग मुंह में मास्क या कपड़ा लपेटकर ही बाहर निकले हम लोगों के नेता तेजस्वी यादव के आदेश का पालन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव का कहना है कि लॉक डाउन जैसे समस्या में फंसे लोगों को मदद की आवश्यकता है, इसलिए हमारे बिहार के जनता भूखे ना सोए इसलिए हम लोग कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बाजार समिति, संदलपुर, बहादुरपुर, कुम्हरार क्षेत्र के स्लम बस्तियों में लोगों के घर जाकर सोशल डिस्टेंस बनाते हुए खाना का पैकेट वितरण कर रहे हैं ।

और अन्य क्षेत्रों में हमारे मित्र बंधु दिलीप कुमार यादव, विजय कुमार सिंह , अमर कुमार मंडल जी, दिलीप कुमार मंडल, प्रवीण कुमार झा मिलकर सभी क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को राहत सामग्री दे रहे हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours