पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि पॉजिटिव मरीज मिलने से जिला प्रशासन भी सतर्क हो गई है। संक्रमित मरीज के घर के आसपास के इलाकों को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। संक्रमित मरीज नालंदा जिले के कोरोना वायरस से पीड़ित युवक का ससुर बताया जाता है। बताया जाता है कि नालंदा जिला निवासी युवक बीते 22 मार्च को दुबई से लौटा था और लगभग एक सप्ताह तक वह सुल्तानगंज स्थित अपने ससुराल में ठहरा था।





जिला प्रशासन ने सुल्तानगंज का पूरा इलाका किया सील




तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच मे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। बाद में उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। युवक की ट्रैवल हिस्ट्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुल्तानगंज स्थित युवक के ससुराल वालों और आसपास के 48 लोगों की सैंपल जांच कराई, जिसमें युवक का ससुर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही उन्हें भी इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं 27 लोगों को राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र अशोक क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है।






https://youtu.be/jQbD8o99CU0





Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours