पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूरे विश्व कोरोना वायरस से दहशत में हैं। वही दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी सुखद खबर है। जहां पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज कोरोना पॉजिटिव 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर नई जिंदगी हासिल की है। साथ ही सभी को एक साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोरोना पॉजिटिव 5 मरीजों में 4 मरीज जहां सिवान के हैं, वही एक मरीज पटना के खेमनीचक का है।





स्वास्थ्य ठीक होने के बाद हर्ष व्यक्त करते




हालांकि एनएमसीएच के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में इन पांचों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस द्वारा इन सभी पांच मरीजों के स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनके घर भेज दिया गया।






https://youtu.be/Bu4QiT2WVWc




कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने से खासे उत्साहित मरीजों ने स्वास्थ्य ठीक होने पर वहां डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। जबकि आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है। मरीजों ने इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील करते हुए जागरूकता अभियान चलाए जाने की भी गुजारिश की है। स्वस्थ हुए मरीजों ने लोगों से डॉक्टरों की हर सलाह मानने की अपील करते हुए इस बीमारी से डटकर मुकाबला किए जाने की बात दोहराई है।





ठीक हुए मरीजों को घर पहुचाने के लिए इंतजार करते एम्बुलेंस




गौरतलब है कि सिवान के चारों मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें 29 मार्च को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वही खेमनीचक के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बीते 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक साथ 5 मरीजों की छुट्टी दिए जाने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रसन्नता जताते हुए आम लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।






https://youtu.be/8mn34F-riSU

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours