पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति द्वारा लॉक डाउन में फंसे छात्रों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि छात्रों को मोबाइल पर मैसेज आते ही कि महेंद्रू स्थित चाई टोला के हॉस्टल में रह रहे छात्रो के पास खाद्य सामग्री के अभाव के कारण भूखे हैं। इसी बातों को हमने संज्ञान लिया और अभावग्रस्त छात्रों को समिति कार्यालय बुलाकर एक सप्ताह का खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया।









इसके अलावा खाद्य सामग्री वितरण रामपुर, अशोक राजपथ ट्रैनिंग स्कूल , मोहम्मद पुर आदि क्षेत्रों में जाकर लोगों को चिन्हित कर एक सप्ताह का खाद्य सामग्री दिया गया। इस कार्य की पाटलिपुत्रा वारियर्स के अध्यक्ष सह जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने समिति के लगातार प्रयास की सराहना की। इस कार्य को समिति के सचिव भूट्टो खान, पाटलिपुत्रा वारियर्स के उपाध्यक्ष सैयद सबीहउद्दीन, अनिल यादव, अभिषेक कुमार, अमन मेहता, हलीम जफ्फर, विकास कुमार सिंह, राजेश रमण, किशोर कुमार, गोलू कुमार ने इस कार्य को तन मन से कार्यान्वित किया।






https://youtu.be/KVo7N3gROo8

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours