पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने आज पटना साहिब विधानसभा में पटना नगर निगम के अधीन काम करने वाले वार्ड 59 के दर्जनों सफाईकर्मियों को राय जय कृष्णा रोड में कोरोना से लड़ने वाले वीर योद्धा की संज्ञा देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान फूल माला, चंदन टीका और मिठाई के साथ-साथ उन्हें पांच-पांच किलो अनाज भी प्रदान किया गया। मौके उपस्थित सैंकड़ों मुहल्लेवासियों ने जोरदार तालियां बजाकर सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाया।









मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि कोरोंना महामारी को पराजित करने में इन सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है। डाक्टर, पुलिस और सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना को पराजित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। समाज सदैव इनका ऋणी रहेगा।






https://youtu.be/KVo7N3gROo8




मौके पर मौजूद पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि - "आम आदमी पार्टी पटना साहिब विधानसभा के सभी वार्डो में कार्यरत सफाईकर्मियों को बारी बारी से सम्मानित करेगी।"


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours