पटना (न्यूज़ सिटी)। वैश्विक महामारी में लागू देशव्यापी लॉक डाउन को देखते हुए पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने अपील करते हुए कहा कि सभी निजी छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं, दूसरे के प्रतिष्ठानों मे काम करने वाले कर्मचारियों, कम आमदनी वाले अधिवक्ताओं, पत्रकार बंधुओं सहित ऐसे सभी लोगों का जीवन प्रतिदिन की आमदनी से चलता है। वैसे सभी लोग जो किराए के मकानों में रहते हैं, जब तक लॉक डाउन रहे और उनकी हालात पूरी तरह सामान्य ना हो जाए, तब तक उनसे उनका किराया नहीं लिया जाए।






https://youtu.be/G7z9pm3Mc7M




इस संबंध में पप्पू वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार ने मकान मालिकों को किराया नही लेने का आग्रह किया था। लेकिन आग्रह से काम नही चलेगा, उसे सख्ती पूर्वक पालन कराने के लिए सभी जिले के ज़िलाधिकारीयों के माध्यम से कराया जाए।






https://youtu.be/itv117une7Q




साथ ही श्री वर्मा ने कहा कि इस महामारी में आर्थिक रूप से ज्यादा परेशानी निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार को हुई है। इस लॉक डाउन में लोगों को आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है, जिससे मध्यम और निम्न वर्गीय परिवार का गुजारा कर पाना मुसीबत का पहाड़ बन गया है। इसलिए सरकार को उनकी जरूरत को समझते हुए उन्हें आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री देने की घोषणा अभिलंब करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों एवं तमाम शैक्षणिक संस्थान को गर्मी की छुट्टी जून तक बंद करने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा निर्देश जारी कर किया जाए।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours