पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी को लेकर मारवाड़ी सेवा समिति गरीब और असहायों के लिए देवदूत बन कर खड़ा है। वही महामारी को देखते हुए आज 13 वें दिन भी समिति द्वारा निर्धन, भूखे व असहायों में 525 पैकेट भोजन का वितरण किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी राजेश जी झुनझुनवाला, दानापुर द्वारा व्यवस्था प्रदान की गई थी।






https://www.youtube.com/watch?v=FTzAkBO0tdM




वही भोजन वितरण आज पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों के साथ एनएच-30, महात्मा गांधी सेतुज़ राजेंद्र नगर, पटना जंक्शन, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, राजा बाजार, गांधी मैदान सहित अन्य इलाकों में किया। भोजन वितरण टीम में अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बीटु खेतान, सुधीर जायसवाल, पप्पू कमलिया, राजेश देवड़ा, संजय झुनझुनवाला, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, नरेश शौंडिक, अशोक कसेरा, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला आदि सक्रिय थे।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours