पटना (न्यूज सिटी)। COVID-19 के प्रकोप से पूरा विश्व ग्रसित है। जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत मे देशव्यापी लॉक डाउन है। वही इस लॉक डाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए विभिन्न संगठन व समाज सेवी आगे आ रहे है। इसी बीच आज आदर्श जनता दल परिवार ने भी कोविड-19 के प्रकोप से कारण फंसे लोगों के लिए उम्मीद की आशा जगाया है।









आदर्श जनता दल की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिनकर गोलंबर के आसपास के क्षेत्र अम्बेडकर कॉलोनी, सालिमपुर अहरा नंबर - 1, 2 और 3, यारपुर डोमखाना, मीठापुर, मंदिरी नाला पर झुग्गी झोपड़ी में रह रहे दिहाड़ी मजदूर, दिव्यांग, असहायों के बीच जाकर 400 लोगों में राशन, मास्क हरी सब्जी और सैनिटाइजर आदि का वितरण किया।






https://youtu.be/pq2AubQ202I




वितरण कार्यक्रम आदर्श जनता दल के कार्यकर्ता उत्तम सिंह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि जिन जरूरतमंदों को राशन सामग्री की जरूरत हो, वे व्यक्ति मोबाइल नंबर 8986181329 पर सम्पर्क कर जानकारी दे सकते है। इस मौके पर नितेश कुमार, शंभू कुमार, कन्हैया कुमार, रोहित कुमार, विजय पासवान, गुड्डू कुमार, शिव कुमार, राजीव कुमार, सिन्हा और सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।





राशन सामग्री लेते बुजुर्ग महिला





Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours