पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में महामारी को देखते हुए आज 23 वे दिन भी पटना सिटी के विभिन्न इलाकों के साथ गायघाट, राजेंद्र नगर, पटना जंक्शन, मछुआ टोली, कदमकुआं, अशोक राजपथ, लोदी कटरा सहित अनेक इलाकों में जाकर 530 पैकेट भोजन का वितरण किया।

समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल जी के द्वारा की गई थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमीत झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बीटु खेतान, अनूप पोदार, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, पप्पू जालान, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, प्रदीप केडिया, संजय झुनझुनवाला आदि सक्रिय थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours