पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने आज बक्सर से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की बात कही थीं। जिसके बाद इन दोनों मरीजो को मिलाकर बिहार में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 225 हो गयी थी।





स्वास्थ्य सचिव द्वारा की गई ट्वीट




वही कुछ घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बक्सर से 2 पॉजिटिव मरीज मिलने की बात को खंडित करते हुए कहा कि बक्सर के जिन दो लोगो की रिपोर्ट आज पॉजिटिव बताई गई हैं, दरअसल उनकी रिपोर्ट पहले भी पॉजिटिव आयी हैं। उनका इलाज पहले से चल रहा है और उनकी जांच की गई थीं जिसमे आज पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। साथ ही श्री संजय ने कहा कि जिसके कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नही हुई है। प्रधान सचिव ने गलत सूचना के लिए कहा कि हमें खेद है। फिलहाल बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीजों को संख्या अब तक कुल 223 है।






https://youtu.be/QiYMHCzpxWA





Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours