पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा के मूल मंत्र से मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी को देखते हुए आज 20 वे दिन भी 590 लोगों के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था बालमुकुंद खेतान और बीटु खेतान के द्वारा की गई थी।

आज भोजन का पैकेट का वितरण पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों के साथ गायघाट, राजेंद्र नगर, पटना जंक्शन, एनएमसीएच, गांधी मैदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया गया।

इस अवसर पर अमीत झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, अनूप पोद्दार, राजेश देवड़ा, संजय झुनझुनवाला, पप्पू कमलिया, पप्पू जालान, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours