पटना (न्यूज़ सिटी)। शुक्रवार को बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा की देशव्यापी लॉक डाउन में गरीबों व असहायों के लिए भोजन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र को आत्मसात कर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस कार्य मे तन-मन से जुटे हैं।





वाहन पास बनवाने के लिए QR CODE स्कैन करे




साथ ही श्री यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट में कोई गरीब भूखा न सोए। इसको साकार करने के लिए पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता जनता सेवा के भाव से घर-घर जा कर राहत पहुंचा रहे है। श्री यादव ने कहा की लॉक डाउन में गरीबों की क्षुधा शांत करने से बड़ा पुण्य का और कोई कार्य नही है। इस धर्म पालन में जनसेवा की भावना से ओतप्रोत पार्टी के कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।






https://www.youtube.com/watch?v=etJG_pwbG9E&t=34s




साथ ही श्री यादव ने देशव्यापी लॉक डाउन में जुटे गैर सरकारी संगठनोंर समाजसेवियों को भी आभार जताते हुए कहा कि इस देशव्यापी लॉग डॉउन जैसे संकट में भी गरीबों के लिए उदारता पूर्वक निवाला पहुंचाने जैसे पुण्य कार्य में जुटे हैं। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता की निःस्वार्थ सेवा भावना के जज्बे को मेरा प्रणाम और अभिनंदन है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours