पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। रंगों का त्योहार होली के अवसर पर पाटलिपुत्र परिषद की ओर से मंगल तालाब हरिजन टोली स्थित आगनवाड़ी के निर्धन स्कूली बच्चों के संग रंग-अबीर, पिचकारी, टोपी, मिठाई, बिस्किट-चॉकलेट बांटकर होली मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश जी ने बच्चे को रंग-गुलाल लगाते संबोधित करते हुए कहा की होली जोड़ने का पर्व है बिना किसी जाति-धर्म, अगड़ा-पिछड़ा, अमीर-गरीब के भेदभाव को मिटाते हुए आपस में एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते है। ये पर्व आपसी भाईचारा सौहार्द और अपनत्व का एहसास कराता हैं।









कार्यक्रम का संचालन करते हुए पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने बच्चे को स्वच्छता, केमिकल रंग से नाता तोड़ो, हर्बल रंग अपनाओ और लगाओ का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण का ख्याल रखते हुए अगजा में कच्चा-हरा वृक्ष न जलाने का भी आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर मोहन प्रसाद ने की।





इस मौके पर पटना महानगर सेवा प्रमुख प्रचारक आशीष जी, एन आर आई रंजीत कुमार सिंह, नवीन रस्तोगी, मनोज कुमार यादव, मनोज सोनवान, विकास कुमार, अरुण उपाध्याय, विजय मिश्रा, अजय दास सहित अन्य सदस्यों सरीक हुए।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours