पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। नई दिशा परिवार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कर्मयोगी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रासबिहारी प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किए तो वही संचालन संस्थापक राजेश राज न किया। आगत अतिथियों का स्वागत संस्था के सरंक्षक राजेश वल्लभ में किया जबकि अध्यक्षता प्रख्यात होमियोपैथ चिकित्सक डॉ आर पी सिंह ने किया। इस अवसर पर मौजूद पटना की मेयर सीता साहू, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा साहू, पूर्व एमएलसी किरण घई, समाजसेविका नीलम देवी आदि ने महिला सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार रखे। वही मौके पर अतिथियों द्वारा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देंंने वाली महिलाओ को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रितु राज़, कौशल सन्नी , सपना, प्रिया, अनामिका, विकास और ओम प्रकाश आदि सक्रिय रहे।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours