पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दिल्ली में एनडीए सरकार बनने की सम्भावना जताते हुए कहा है कि बिहार के मतदाताओं की दिल्ली के ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संयुक्त सभा के बाद एनडीए की बढ़त हर क्षेत्र में दिखने लगी है।





साथ ही श्री प्रसाद ने कहा कि आप सरकार की नाकामियाँ आप पर भारी पड़ने लगी हैं। क्योंकि दिल्ली की जनता उनके बड़बोले दावों की हकीकत जानती है। अशुद्ध पेयजल एवं प्रदूषित वायुमंडल आप सरकार के लिए गले की फाँस बन गए हैं। जिसका सीधा लाभ एनडीए उम्मीदवारों को मिल रहा है। वही देश में मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं बिहार में शासन के बिहार मॉडल के सामने आप के नेता एवं प्रत्याशी चारों खाने चित हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि नारे एवं विज्ञापन केवल किसी को बार-बार सत्ता की चाबी नहीं सौंप सकते। इसीलिए दिल्ली की जनता सरकार बदलना चाहती है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours