https://youtu.be/o5FqZpNwMVk




पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार स्थित एक दाल मिल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 5 लाख नगद समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित मिल मालिक ने स्थानीय आलमगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़ित व्यवसायी मनोज कुमार ने बताया कि खुसरूपुर नगर पंचायत चुनाव में वोट देने अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुसरूपुर गए थे, इस कारण पिछले तीन दिनों से गोदाम बंद था, बंद गोदाम का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर दाल मिल में रखे लगभग पांच लाख नगद, बैंक के महत्वपूर्ण कागजात, गोदाम और मोटरसाइकिल की चाबी चोरी कर ली। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने जांच की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours