पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जगनारायण चैधरी (निषाद) का बनारस के अस्पताल में ईलाज के दौरान आज सुबह में निधन हो गया। ज्ञातव्य हो कि चैधरी का पार्थिव शरीर को औरंगाबाद जिले के नवीन नगर स्थित उनके पैतृक गांव कजराईन लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने शोक-व्यक्त करते हुये कहा कि स्व जगनारायण चैधरी (निषाद) के निधन से पार्टी के कर्मठ सिपाही खो दिया, जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नही हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार को सहनशक्ति दें।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अवधेश कुमार (कोषाध्यक्ष सह कार्यालय सचिव), दीपक निषाद, दिनेश प्रसाद, नरेन्द्र चन्द्रवंशी, भोला चैधरी, अर्चना भारती, सुनीता बिन्द, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, रविज्योति बिल्लु, देवशंकर पाल, गंगा महतो, शशिकांत गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, आदि मुख्य है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours