पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। इस वक्त पटना से बड़ी खबर आया रही है, जहां नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। सरकार ने कर्मचारियों की मांग को मान लिया है और आज से सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट आएंगे।
इस संदर्भ में नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें बताया कि सरकार आपलोगो को मांग मान ली है। वही सचिव से वार्ता के बाद कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर वापस आने को राजी हो गए है। वही बैठक के बाद सचिव आनंद किशोर ने कहा कि अब शहर की सफाई युद्धस्तर पर होगी। तीन-चार दिनों में पटना से सारी गंदगी व कूड़े को हटा कर साफ कर लिया जाएगा।

दूसरी ओर पटना की महापौर सीता साहू ने बताया कि किसी भी सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय नही होगा। वही इंटक नेता चंद्रप्रकाश ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांग मान ली है। इस फैसले से सभी सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल बन गया है।
आपको बता दे कि 01 फ़रवरी से निगम के दैनिक वेतन पर बहाल सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर थे। यहाँ तक कि कर्मचारी अपनी मांग मनवाने को लेकर विभिन्न तरीकों को अपनाया था। नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के आवास के बाहर और निगम मुख्यालय एवं निगम के विभिन्न अंचलो में आक्रोशित कर्मचारियों ने कूड़े का ढेड़ लगा दिया और इससे भी इन लोगो की मांग सरकार नही मानी तो मृत पशु के शव को मंत्री आवास और निगम कार्यालय के बाहर फेक दिया था। जिसके बाद सरकार को कर्मचारियों के आगे घुटने टेकने पड़े और मांगे माननी पड़ी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours