
पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना के पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मालिया महादेव स्थान से एक कुख्यात अपराधी व सुपारी किलर विक्की कुमार उर्फ विक्की मोबाइल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, आधा किलो गांजा सहित एक मोबाइल भी बरामद किया है। सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त ने बीते कुछ समय पहले वार्ड 58 के पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगा था। साथ ही रंगदारी की रकम नही देने पर जान से मारने की भी धमकी दिया था।
मामले में सिटी एसपी, पटना पूर्वी ने आलमगंज थाना में संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हत्या, लूट-रंगदारी समेत कई संगीन मामलों में वांछित था और कुछ वक्त पहले ही वह जेल से छूट कर बाहर आया था। साथ ही बताया कि जेल से छूटने के बाद वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इन्ही कारणों से वो पूर्व पार्षद से 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी। हालांकि सिटी एसपी के अनुसार गिरफ्तार हुए अभियुक्त मालिया महादेव क्षेत्र के ही तीन लोगों को सुपारी लेकर हत्या करने के फिराक में लगा था। जिससे पुलिस ने बड़ी घटना होने से पहले रची साजिश को नाकाम कर दिया है। हालांकि सिटी एसपी ने सुरक्षा कारणों से तीन लोगों का नाम बताने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है। हालांकि विक्की की गिरफ्तारी से पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours