पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गठन होने के अवसर पर आम आदमी पार्टी, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में विजय पद यात्रा निकाला। पदयात्रा का नेतृत्व आप प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफ़्तुआर के नेतृत्व में निकाला गया। विजय पद यात्रा मलाही पकड़ी चौक से शुरू होकर डॉक्टरस कॉलोनी, विकलांग भवन होते हुए पीपुल्स कॉपरेटिव कॉलोनी के पास समापन हुआ। वही यात्रा में प्रमोद कुमार, अजय किशोर मौर्य, धर्मपाल, धर्मवीर, जहांगीर खान, शिव श्याम,टिंकू कुमार, खुशबू कुमारी, गीत देवी, लुकमनी देवी, दुर्गा देवी, रवि बिंदेस्वर सहनी आदि ने भाग लिया।

यात्रा के दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए कहा रहे थे कि " दिल्ली हुई हमारी है, अब बिहार की बारी है"। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा स्वास्थ्य बिजली और महिला सुरक्षा पर काम किया है उसी के तर्ज पर बिहार में भी आवश्यक होगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours