पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराध नियंत्रण को लेकर पूरा पुलिस महकमा चौकस है। इसी चौकसी के कारण चौक थाना की पुलिस को मिले गुप्त सूचना पर जालान स्कूल दून्दी बाजार में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी सामान्य लोगो को पैसा दुगना करने का लालच देकर गेसिंग कूपन और जुआ आदि का खेल खेलाया करते है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से गेसिंग कूपन, ताश की गड्डी, मोबाइल सहित हज़ारो रुपये नगद बरामद किए है। साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गोरख धंधे में संलिप्त अन्य आरोपियों को तलाश कर गिरोह का पर्दाफाश कर सके।
Home
Crime
Featured
Patna City
पैसा दुगना करने वाले गिरोह को चौक पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


Post A Comment:
0 comments so far,add yours