पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नही ले रहा है। वही ताज़ा मामला पटना सिटी अनुमंडल के दीदारगंज टोल प्लाजा के पास की है। जहां पर बाईपास थाना के पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी बीच एएसआई रमेश सिंह और एक सिपाही शिवम कुमार ने काले शीशे लगे सैंट्रो कार को जांच करने के लिए रुकवाया लेकिन कार ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय कार को तेज रफ्तार से भागना शुरू कर दिया। वाहन चेकिंग में लगे पुलिस कर्मी भी हार नहीं माना और भाग रहे कार का पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद जब कार की तलाशी ली तो उस दौरान कार में से 60 लीटर महुआ शराब की बड़ी खेप बरामद क़िया। हालांकि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया हैं । वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक शराब की खेप को राघोपुर से पटना सप्लाई करने के लिहाज से जा रहा था।वही दूसरी ओरे दीदारगंज के समीप टम्पू से 450 लीटर शराब,और एक बाइक पर मो अब्बास और मनीष को 20 लीटर इंग्लिस शराब के साथ गिरफतार किया है ।
Home
Crime
Featured
Patna City
दीदारगंज टोल प्लाजा के पास शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने शराब तस्कर को किया
गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


Post A Comment:
0 comments so far,add yours