पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से प्रारम्भ हो गया है। इसके लिए 1283 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। पहले दिन पहली पाली में साइंस और दूसरी में आर्ट्स की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से प्रारंभ होकर दोपहर के 12.45 तक चलेगी। इसके लिए कुल 1283 परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस प्रशासन के कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली जा रही है। वहीं पटना सिटी में कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को कदाचार मुक्त आयोजन करने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग 12 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। कदाचार मुक्त परक्षा हो इसके लिए परीक्षा समिति की ओर से वीडियो व फोटोग्राफी के साथ- साथ सीसीटीवी कैमरों भी लगाई गई है। हालांकि सभी परीक्षा केंद्रों पर 144 धारा लगाया गया है, साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। जूता-मोजा के उपयोग पर भी रोक लगा दिया गया है। वही जो छात्र परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहन कर केंद्र पर पहुंचे है उन्हें बाहर ही जूता मोजा उतरवाया गया है। परीक्षा का संचालन करने के लिए परीक्षा समिति ने इंटर काउंसिल में कंट्रोल रूम बनाया गया है।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours