पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के शहरी क्षेत्र पटना सिटी के दीदार गंज इलाका का वार्ड नम्बर 72 में सड़क, पक्की नाली और पेजल के लिए बोरिंग आदि कि मांग को लेकर आक्रोशित इलाके के लोगो ने सड़क पर उतर " रोड नही तो वोट नही के नारे लगा कर " हंगामा किया। साथ ही नगर निगम के स्थानीय वार्ड पार्षद व उपमहापौर और पथ निर्माण मंत्री के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। स्थानिए लोगो की माने तो वार्ड 72 में सड़क, जल निकासी के लिए नाले और पीने के लिए पानी की व्यवस्था नही है। इसके लिए स्थानीय पार्षद व उपमहापौर मीरा देवी, पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव से कई बार गुहार लगा चुके है। पर, उनका सुनने वाला कोई नही है। अगर उनकी समस्या का निवारण नही किया जाएगा तो आगामी विधानसभा चुनाव में वोट का वहिष्कार करेंगे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours